हेलो दोस्तों आपने बहुत सारे गिनीज़ वर्ल्ड रिकार्ड्स (Guinness World Records) के बारे में सुना होगा मगर आज हम आपको टॉप 10 भारतीय द्वारा बनाई गई हैरतअंगेज गिनीज़ बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड्स के बारे में बताएंगे। यह कोई ऐसा वैसा रिकॉर्ड्स नहीं है। गिनीज़ वर्ल्ड रिकार्ड्स पूरी दुनिया की आकलन करने के बाद ही यह रिकॉर्ड बनाया गया है। आज हम आपसे वैसे रिकॉर्ड को साझा करेंगे जिनके बारे में आप अनुमान भी नहीं लगा सकते हैं। जिसे तोड़ना लगभग असंभव है।
टॉप 10 भारतीय लोगो द्वारा बनाई गई हैरतअंगेज गिनीज़ बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड्स
1. महेंद्र सिंह धोनी :-

हमारे और आपके सबसे प्रिय चहेते क्रिकेटर “कैप्टन कूल” कहे जाने वाले “महेंद्र सिंह धोनी” का नाम भी गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स मैं शामिल है। 2011 की ऐतिहासिक जीत से विश्व में भारत की उपाधि उच्च स्तर पर पहुंच गई थी इसलिए महेंद्र सिंह धोनी द्वारा लास्ट बॉल पर 6 मारने वाले बल्ले को जब नीलामी में बेचा गया तब उस बल्ले की कीमत 1.1 करोड़ रुपये पहुंच गई। किसी नीलामी में बेची और खरीदी जाने वाली सबसे महंगे बल्ले में यह प्रथम स्थान पर था। इस बल्ले को खरीदने वाले R K Global Shares & Securities Ltd (India) के चेयरमैन थे।
2. सबसे छोटी महिला :-

नागपुर की रहने वाली ज्योति आम्गे ने विश्व की सबसे छोटी महिला होने का गिनीज़ वर्ल्ड रिकार्ड्स अपने नाम किया है। ज्योति आम्गे महज 63 सेंटीमीटर की है। यह रिकॉर्ड उन्होंने 16 दिसंबर 2011 को अपने 18वें बर्थडे के दिन हासिल किया था। ज्योति आम्गे का जन्म 1993 को नागपुर शहर में हुआ था। जन्म से ही उन्हें Primordial Dwarfism नामक जेनेटिक डिसऑर्डर था। जिसके कारण वश उनकी लंबाई नहीं बढ़ सकी और उनके नाम सबसे छोटी महिला का रिकॉर्ड लिखा जा सका। इस वक्त ज्योति आम्गे की उम्र 28 साल की है और आज तक यह विश्व रिकॉर्ड उनके नाम ही है।
3. विश्व की सबसे लंबी मूंछे :-

राजस्थान के रहने वाले राम सिंह चौहान के नाम विश्व की सबसे लंबी मूंछे रखने का ख़िताब है। यह रिकॉर्ड उन्होंने 4 मार्च 2010 को इटली के टीवी प्रोग्राम में भाग लेकर बनाई। राम सिंह चौहान की मूछों की लंबाई 4.29 m (14 ft) है। इतने लंबे मूंछ बढ़ाने में राम सिंह चौहान को कुल 30 सालों का समय लगा। आज भी यह ख़िताब उनसे कोई नहीं छीन सका।
4. शकुंतला देवी :-

मनुष्य द्वारा की सबसे तेज गणित गणना करने का विश्व रिकॉर्ड शकुंतला देवी के नाम है। यह रिकॉर्ड उन्होंने 18 जून 1980 को ब्रिटेन के इम्पिरियल कॉलेज ऑफ लंदन में बनाया था। कंप्यूटर के विख्यात लोगों ने उन्हें 13-13 डिजिट का दो नंबर गुना करने को दिया। यह गुना उन्होंने महज 28 सेकेंड के अंदर बिना किसी पेपर कलम के अपने दिमाग में ही कर दिखाया। इसे देख लोगों ने उन्हें हुमन कंप्यूटर का नाम दिया। मनुष्य द्वारा की गई सबसे तेज गणित गणना का विश्व रिकॉर्ड अभी भी शकुंतला देवी के नाम पर ही है।
टॉप 10 भारतीय द्वारा बनाई गई हैरतअंगेज गिनीज़ बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड्स
5. नरेंद्र मोदी :-

भारत के प्रधानमंत्री द्वारा बनाए गए यह एक मात्र पहला गिनीज़ वर्ल्ड रिकार्ड्स है जिनमें श्री नरेंद्र मोदी जी का नाम विश्व रिकॉर्ड में शामिल है। यह रिकॉर्ड उन्होंने 20 फरवरी 2015 को बनाया था। जब बराक ओबामा भारत यात्रा पर आए थे उनके स्वागत में श्री नरेंद्र मोदी जी ने एक सूट पहना था। जिस की बनावट और खूबसूरती देख सब उस सूट की चाह करने लगे।
जब उस सूट को नीलामी में बेचा गया तब उसकी कीमत 4.31 करोड़ तक पहुंच गया और इस सूट को सूरत के लालजीभाई तुलसीबाई पटेल ने पूरी कीमत देकर इस सूट खरीद लिया चौंकाने वाली बात यह है कि उस सूट की लागत कीमत महज 10 लाख रुपए ही थी। विश्व में सबसे महंगे नीलामी में बिकने वाले सूट में यह प्रथम स्थान पर है और आज भी यह रिकॉर्ड बरकरार है।
6. दुनिया की सबसे बड़ी रोटी :-

दुनिया की सबसे बड़ी रोटी का खिताब “दगडू सेठ गणपति सार्वजनिक महोत्सव” ने अपने नाम किया है। यह रिकॉर्ड गुजरात राज्य के जमनानगर में साल 22 सितंबर 2012 को दुनिया की सबसे बड़ी रोटी बनाकर अपने नाम किया है। रोटी का कुल वजन 145 kg (319 lb 10 oz) था। जिस तवा पर यह बनी थी उसकी लंबाई और चौड़ाई 3 m गुना 3 m (10 ft गुना 10 ft) था।
7. सबसे छोटी गाय :-

दुनिया की सबसे छोटी गाय का रिकॉर्ड भी भारत के ही नाम है। यह रिकॉर्ड पहले बांग्लादेश की गाय “रानी” के नाम था मगर रानी की मृत्यु के बाद और उससे भी छोटी गाय भारत के केरल राज्य में मिलने के बाद यह ख़िताब भारत को दे दिया गया। केरल राज्य में “माणिक्यम” नाम की सबसे छोटी गाय मिली है। यह गाय केवल 61 सेंटीमीटर लंबी है ।गिनीज विश्व रिकॉर्ड ने पूरी तरह से पुष्टि करने के बाद ही भारत के केरल राज्य को यह ख़िताब दिया।
8. सबसे लंबी और भारी पगड़ी :-

भारत के पंजाब शहर में रहने वाले अवतार सिंह मौनी सिंह ने अपने नाम दुनिया की सबसे भारी भरकम पगड़ी पहनने का रिकॉर्ड बनाया है। आपको बता दें यह कोई आम कुदरत की दी हुई रिकॉर्ड नहीं है। अवतार सिंह ने यह रिकॉर्ड 60 साल की उम्र में बनाया उन्होंने अपने सर पर कुल 45 किलो वजन की पगड़ी बांधकर यह रिकॉर्ड अपने नाम किया। पगड़ी की कुल लंबाई 645 मीटर थी पगड़ी को बांधने में अवतार सिंह को कुल 6 घंटे का समय लगा। 60 साल की उम्र में 45 किलो की पगड़ी सर पर लेना कोई आम बात नहीं है इसलिए यह रिकॉर्ड उनका है और यह रिकॉर्ड अब तक तोड़ा नहीं जा सका है।
9. नाक से कंप्यूटर कीबोर्ड तेज़ टाइप :-

इनसे मिलिए यह है दिल्ली के रहने वाले दविंदर सिंह इनका गिनीज़ वर्ल्ड रिकार्ड्स सुनकर तो आपके उंगलियों को शर्म आ जाएगी। दविंदर ने सबसे तेजी गति से कंप्यूटर कीबोर्ड पर टाइपिंग कर यह रिकॉर्ड अपने नाम बनाया है। हैरान करने वाली बात यह है कि यह रिकॉर्ड उन्होंने अपनी उंगलियों की वजह से नहीं बल्कि अपनी नाक के वजह से हासिल किया है। दविंदर सिंह ने 20 अगस्त 2017 को नाक की मदद से 40.19 सेकंड में 103 कैरेक्टर टाइप करके यह विश्व रिकॉर्ड अपने नाम बना लिया। तब से लेकर आज तक यह रिकॉर्ड तोड़ा नहीं जा सका है।
10. सबसे महंगी शादी :-

यह रिकॉर्ड भी भारत के ही नाम है। यह रिकॉर्ड जाने-माने मशहूर स्टील टायकून लक्ष्मीनिवास मित्तल के नाम है। यह रिकॉर्ड 2004 को अपनी बेटी वनीशा और अमित भाटिया की शादी में उन्होंने बनाया। जब उन्होंने कुल 514 करोड रुपए सिर्फ शादी में खर्च किए। यह खबर 2004 की सबसे बड़ी खबर थी। यह गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स 2004 से लेकर अब तक बरकरार है।
अगर आपको टॉप 10 भारतीय द्वारा बनाई गई हैरतअंगेज गिनीज़ बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड्स लेख पसंद आया है, तो कृपया हमें Twitter, Facebook और Instagram पर फॉलो करे | अध्ययन करने के लिए धन्यवाद |
