हेलो दोस्तों आज हम आपको ताजमहल के बारे में कुछ ऐसी बातें बताएंगे जिसे सुनकर आप जरूर हैरान हो जाएंगे। ताजमहल से जुड़ी 16 रोचक तथ्य | 16 Interesting Facts About Taj Mahal In Hindi पोस्ट में पड़ेंगे।
ताजमहल से जुड़ी 16 रोचक तथ्य :-
1. ताजमहल उत्तर प्रदेश के आगरा शहर में स्थित है। ताजमहल उत्तर प्रदेश की शानो शौकत है। यह एक ऐसी ऐतिहासिक इमारत है जिसे 1983 में यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल से सम्मिलित किया गया और यह विश्व के सात अजूबों में भी शामिल हो गया है।
2. यदि हिंदुस्तान के इतिहास में पीछे जाए तो ताजमहल का निर्माण 17वीं सदी में शाहजहां ने करवाया था। अपनी बेगम मुमताज की मृत्यु के बाद उसकी याद में। मुमताज जो थी वह शाहजहां की चौथी बेगम थी मुमताज की मौत 14वे बच्चे को जन्म देने के पश्चात हो गई थी।
3. ताजमहल की नींव एक लकड़ी पर रखी गई है और वह कोई आम लकड़ी नहीं है। एक ऐसी लकड़ी है जो कि मजबूत रहने के लिए उसे पानी की आवश्यकता होती है जो कि यमुना नदी से मिल जाती है अगर यमुना नदी सूख जाती है तो ताजमहल गिर जाएगी।
4. आपने देखा होगा ताजमहल के चारों और चार ऊंची-ऊंची मीनारें खड़ी की गई है। यह मीनारें सीधी नहीं है यह थोड़ी सी बाहर की ओर झुकी हुई है। ऐसा इसलिए बनाया गया है कि भविष्य में अगर भूकंप या बिजली गिरती है तो वह चारों मीनारें ताजमहल के गुंबद पर नहीं गिर कर उसके दूसरी और गिरेगी।
5. आप लोगों ने जाना कि ताजमहल सात अजूबों में शामिल है लेकिन इसका निर्माण इतना सरल नहीं था। ताजमहल को सन 1632 में बनाना शुरू कर दिया गया था और इसे बनने में कुल 22 साल का समय लगा। सन 1653 में यह बनकर तैयार हो चुका था। जिसमें 22000 काम करने वाले मजदूर का हाथ था। और यह हाथ बाद में शाहजहां ने कटवा दिया।

6. आज की तारीख में देश और विदेशों से करीब 1 दिन में 12000 लोग ताजमहल को देखने के लिए आते हैं और यह अपने आप में ही एक अलग रिकॉर्ड है।
7. अगर आपने कभी ताजमहल देखा होगा तो आप ने यह जरूर नोटिस किया होगा ताजमहल की रंग रूप हमेशा बदलती रहती है। इसका कारण इसकी बनावट इसकी खूबसूरती में छुपा हुआ है। सुबह को देखें तो ताजमहल गुलाबी रंग में नजर आएगा और दिन भर या सफेद रंग से और पूर्णिमा की रात यह सुनहरे रंग का नजर आता है लेकिन बढ़ते पर्यावरण के कारण और प्रदूषण के कारण ताजमहल धीरे-धीरे पीले रंग का होता जा रहा है इसलिए हिंदुस्तान की सरकार ने इसके आसपास पेट्रोल और डीजल से चलने वाली गाड़ियां बंद कर दी है।
8. ताजमहल को बारीकी से देखें तो यह पता चलेगा की पूरी ताजमहल आपको अलग-अलग पत्थरों से बनाई गई है। इसका पता चलेगा ताजमहल को बनाने के लिए कुल 28 प्रकार के पत्थरों का इस्तेमाल किया गया था। जोकि भारत और विश्व के अलग-अलग देश विदेशों से मंगाया गया था। संगमरमर भारत के राजस्थान शहर से मंगाया गया था। “जैस्पर” पंजाब से “क्रिस्टल” चाइना से कुछ तिब्बत ,अफगानिस्तान और श्रीलंका जैसे देशों से भी मंगाया गया था इसको लाने में कुल 1000 हाथियों का इस्तेमाल किया गया था।
9. ताजमहल के फव्वारे लोगों को लुभाती है। इसके पीछे का कारण ताजमहल के नीचे बने तांबे की टंकियां है। जब वह टंकियां पानी से भर जाती है तो वह एक साथ फव्वारे छोड़ती है।
ताजमहल से जुड़ी 16 रोचक तथ्य | 16 Interesting Facts About Taj Mahal In Hindi

10. जब भी हिंदुस्तान किसी दूसरे देश से लड़ रहा होता है या किसी तरह की आतंकी हमला हिंदुस्तान में होती है। तब ताजमहल को चारों ओर से बांस की मदद से घेर दिया जाता है और हरे रंग की चादर से ढक दिया जाता है। इस तरह की घटना “WORLD WAR 2” के दौरान , 1971 भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान ,9-11 जैसे हमले के दौरान ताजमहल को पूरी तरह से ढक दिया गया था।
11. हिंदुस्तान में सबसे ऊंची मीनार की बात करें तो सभी की जुबां पर कुतुबमीनार का नाम सर्वश्रेष्ठ रहता है लेकिन हकीकत में देखे तो ताजमहल की ऊंचाई कुतुब मीनार के मुकाबले सबसे ज्यादा है। कुतुब मीनार की ऊंचाई 72.5 मीटर है वही ताजमहल की ऊंचाई 73 मीटर है।
12. जब ताजमहल को बनाया जा रहा था तो शाहजहां यह चाहता था कि ताजमहल की खूबसूरती में कोई कमी ना रह जाए। हर एक चीज को बारीकी से बनाने का आदेश दिया गया था मगर जब कारीगरों के हाथ कटवाने का आदेश दिया गया। तब एक मजदूर ने इसके विरोध में एक सुराख कर दिया आज भी इस सुराख में से पानी मुमताज के कब्र पर गिरता है। ताजमहल के बनाने में एक और गलती की गई कुल 11 खंभों को देखा जाए तो यह पता चलेगा एक खंबे का आकार गोल है बाकी सभी खंभों की आकार त्रिकोण है।
13. शायद आपको यह जानकर हैरानी होगी विश्व में सात अजूबों में ताजमहल तीसरे नंबर पर है और इसकी देखरेख में पिछले 3 साल का आंकड़ा देखें तो करीब 13 करोड़ रुपए हिंदुस्तान सरकार इस पर खर्च करती है और बदले में यह देश और विदेश से आए हुए पर्यटक के टिकट खरीद से हिंदुस्तान की सरकार को 200 करोड़ का मुनाफा देती है।
14. आज की तारीख में ताजमहल को देखकर इसकी हूबहू कॉपी पूरे देश और विदेश में खूब की जा रही है चाहे वह अटलांटिक सिटी का “ट्रम्प ताजमहल” हो या हमारे अपने ही देश हिंदुस्तान के महाराष्ट्र शहर में बनी “बीबी का मकबरा” हो मगर आज तक ताजमहल जैसा कोई दूसरा नहीं बन पाया।

15. शायद आपको यह सुनकर हैरानी और हंसी दोनों आए मध्यप्रदेश में रहने वाले आनंद प्रकाश चौकसे ने अपनी बीवी मंजू शाह के लिए हुबहू ताजमहल की दूसरी नकल बनाई है जो कि 10,000 sq ft में फैला हुआ है लेकिन फर्क बस इतना है ताजमहल को शाहजहां ने मुमताज की मौत के बाद बनवाया था वहीं दूसरी और आनंद प्रकाश चौकसे ने अपनी बीवी की मौजूदगी में इसे बनाकर तैयार किया दोनों शिक्षक है और दोनों उसी ताजमहल के अंदर रहते हैं।
16. शाहजहां की आखिरी ख्वाहिश थी कि उसे वही दफनाया जाए जहां की उसने मुमताज को दफनाया था और दोनों मकबरे ताजमहल के अंदर निचले मंजिल की और दफन है मगर ताजमहल देखने आए पर्यटकों को अंदर जाने की अनुमति नहीं दी जाती है। बंद गेट के निचले मंजिल पर और कौन-कौन से राज दफन है इसके बारे में आज तक कोई नहीं जान सका है।
अगर आपको ताजमहल से जुड़ी 16 रोचक तथ्य | 16 Interesting Facts About Taj Mahal In Hindi लेख पसंद आया है, तो कृपया हमें Twitter, Facebook और Instagram पर फॉलो करे | अध्ययन करने के लिए धन्यवाद |
