Codex Gigas Book एक शैतानी किताब। The Devil’s Bible In Hindi

Share this Article
Reading Time: 5 minutes
6,590 Views

हेलो दोस्तों आपने बचपन से अब तक बहुत सारी किताबें पढ़ी होगी लेकिन आज जो किताब मैं आपको बताने जा रहा हूं। वह कोई साधारण किताब नहीं है बल्कि बहुत ज्यादा खतरनाक और रहस्यमई है। यह एक ऐसी किताब है जिसे पढ़ने के बाद लोग अपनी जीने की इच्छा को छोड़कर नरक का दरवाजा अपने लिए हमेशा हमेशा के लिए खोल लेते हैं।

हम बात कर रहे हैं “Codex Gigas Book एक शैतानी किताब। The Devil’s Bible In Hindi” की दूसरे शब्दों में इसे कहे तो यह एक शैतान की किताब है जिसे दुनिया भर में “Devil’s Bible” के नाम से जानते हैं।

आखिर Codex gigas book में ऐसा है क्या ?? और यह किताब आज की तारीख में कहां है ??

यह कहानी शुरू होती है। 13वीं शताब्दी कि उस काली रात से जब “हरमन द रिक्ल्यूज” जो कि एक Monk था। उसने एक रोज मठ में चल रहे प्राचीन नियम को तोड़ दिया था। जिसके तहत मठ में सभी Monk ने मिलकर यह निर्णय लिया की हरमन को अगले दिन मौत की सजा दे दी जाए।

यह सुनकर हरमन फूट-फूट कर रोने लगा सब के आगे हाथ जोड़कर अपनी गलती को एक अनजाने में हुई घटना कहकर सब से माफी मांगने लगा। यह देख सभी Monk ने उसे दूसरा मौका दिया और कहा कि अपनी श्रद्धा ईश्वर के आगे सुनिश्चित करो अगर ऐसा करने में तुम सफल हो जाते हो तो हम तुम्हारी गलती को एक अनजाने में हुई गलती समझ कर भूल जाएंगे। तुम्हारे अंदर जितनी भी श्रद्धा ईश्वर के प्रति है उसे एक कागज पर लिखो जिसे पढ़ने के बाद लोगों के बीच ईश्वर की आस्था और ईश्वर की कृपा बनी रहे पर तुम्हें यह काम बस आज की रात को खत्म करना होगा क्योंकि अगली सुबह तुम्हारी आखरी सुबह होगी।

यह सुनकर हरमन बहुत खुश हुआ क्योंकि अब उसे जीने की एक राह कम से कम नजर आने लगी थी। उसे यह भरोसा था कि वह एक रात में ईश्वर को समर्पित एक किताब लिख देगा फिर उसने यह काम एक रात में करने की ठानी और उसने सभी Monk को यह आश्वासन दिलाया कि वह एक ऐसी किताब लिख देगा। जिसे पढ़ने के बाद मानव की कल्पना ईश्वर के प्रति परिकल्पना से भी अलग हो जाएगी फिर हरमन को तहखाने में बहुत सारे पन्नों और सीहाई(ink) के साथ अकेले छोड़ दिया गया और सभी वहां से चले गए और सुबह होने का इंतजार करने लगे

Codex Gigas Book एक शैतानी किताब। The Devil’s Bible In Hindi

इधर हरमन ईश्वर का ध्यान कर के पन्नों पर लिखना शुरू कर दिया था। लिखते-लिखते करीब रात के 12:00 बज चुके थे मगर अभी भी हरमन बस दो पन्ने ही लिख पाया था। अब उसे मौत के डर से कुछ समझ नहीं आ रहा था कि वह क्या करें जब भी वह ईश्वर का ध्यान लगाता उसे मौत की आहट सुनाई देने लग जाती थी। यह सब करते करते अब रात के 3:00 बज चुके थे। अब उसके मौत में बस कुछ घंटों का फर्क था और वह मरना नहीं चाहता था। तब उसने अपनी विद्या का गलत इस्तेमाल करके शैतान का आवाहन लगातार करने लगा।

जिसके उपरांत शैतान वहां तुरंत प्रकट हो गया और उसने हरमन से उसे पुकारने का कारण पूछा। हरमन ने अपने साथ घटी सारी घटना को बताया और उसने बताया कि वह एक ऐसी किताब लिखना चाहता है जो कि मानव सभ्यता से परे हो और यह सुनकर शैतान ने ऐसी किताब लिखने के लिए राजी हो गया।

लिखने से पहले उसने अपनी कुछ शर्ते हरमन के आगे रखी। हरमन अपनी मौत के आने से इतना ज्यादा डर चुका था कि वह बिना कुछ सोचे समझे शैतान की हर एक बात को मानता चला गया। अब रात से सुबह हो चुकी थी सभी Monk तहखाने की और आगे बढ़ने लगे तहखाने में पहुंचने के बाद Monk ने जो दृश्य देखा वह आश्चर्यजनक था।

हरमन तहखाने के जमीन पर बेहोशी की हालात में गिरा हुआ था और उसके सामने एक बहुत बड़ी किताब रखी हुई थी। वह किताब देखने में कोई सामान्य किताब नहीं लग रही थी।

codex gigas haunted book in hindi - stories magic

जब Monk उस किताब के नजदीक जाकर देखें तो उस किताब के प्रथम पृष्ठ पर एक शैतान का चित्र था और सारी पृष्ठों पर काले जादू, शैतानों का देवता ,शैतानी शक्ति, शैतान की पूजा कैसे करें?? इसके बारे में लिखा हुआ था। किताब की सारी पृष्ठ गधों की चमड़ी से बनाई गई थी। किताब का कुल वजन करीब 85 किलोग्राम था और उसे उठाने के लिए दो Monk की जरूरत पड़ी। यह देख Monk काफी ज्यादा घबरा गए उन्होंने हरमन को बेहोशी से उठाया और उससे ऐसी किताब लिखने का कारण पूछा। हरमन लगातार हंसता रहा और कहता रहा शैतान की पूजा करो शैतान ही सबसे बड़ा और सबसे शक्तिशाली है। इस धरती पर उसके सामने ईश्वर कुछ नहीं है।

यह सुनकर Monk हैरान हो गए और तुरंत हरमन को अपने साथ दंड देने वाले स्थान पर लेकर चले गए। ऐसा कहा जाता है की किताब लिखने के बदले शैतान ने हरमन से उसकी रूह मांग ली थी इसलिए जब हरमन को जलाया गया था तब वह लगातार शैतान को याद करता रहा और हंसता रहा।

Devils Bible Codex Gigas - stories magic

देखते देखते वह किताब मठ में रहने वालों के लिए विनाश का कारण बनी क्योंकि कुछ ही समय बाद उस मठ पर क्रांतिकारियों द्वारा हमला कर सभी को मौत के घाट उतार दिया गया और वह शैतानी किताब क्रांतिकारियों के हाथ लग गई और वह किताब क्रांतिकारी अपने साथ लेकर चले गए। जिसके बाद क्रांतिकारियों की भी मौत हवेली में आग लगने की वजह से जलकर हो गई मगर यह शैतानी किताब उस आग में भी नहीं जली और यह सही सलामत बच गई।

फिर देखते ही देखते सदियों गुजर गए हजारों साल की लंबी यात्रा के बाद आज यह किताब स्वीडन के एक म्यूजियम (the National Library of Sweden in Stockholm) में आज भी रखी हुई है।

Devils Bible Mystery - stories magic

अभी इस किताब में कुल 310 पन्ने हैं मगर पहले इस किताब में कुल 320 पन्ने हुआ करते थे। 10 पन्नों में ऐसा था क्या और उसे किसने चुराया ?? इस किताब से उस पन्ने को क्यों अलग किया गया। आज भी इसका रहस्य रहस्य बना हुआ है। माना जाता है कि यह किताब इतना ज्यादा खतरनाक है कि अगर कोई इंसान इसे पूरा पढ़ ले तो वह शैतान की मदद से पूरे पृथ्वी का विनाश कर सकता है।

बहुत सारे लोग इस घटना को सच्ची घटना नहीं मानते हैं और इसे एक काल्पनिक घटना मानते हैं।

मगर आज मैं आपको बता दूं आज भी वैज्ञानिक और शोधकर्ताओं के बीच यह बहस छिड़ी रहती है कि आखिर एक रात में कोई इंसान ऐसी किताब कैसे लिख सकता है क्योंकि यह किताब अगर एक इंसान लिखे तो करीब उसे 20 साल का समय लगेगा और 20 साल तक लिखते लिखते उसकी लिखावट भी बदल जाएगी मगर पूरी किताब में कहीं भी किसी तरह की लिखावट में परिवर्तन नहीं आया था और ना ही सीहाई(ink) बदली गई थी। यह रहस्यमई किताब आज भी वैज्ञानिक और शोधकर्ताओं के दिमाग से परे है।

अगर आपको Codex Gigas Book एक शैतानी किताब। The Devil’s Bible In Hindi लेख पसंद आया है, तो कृपया हमें Twitter, Facebook और Instagram पर फॉलो करे | अध्ययन करने के लिए धन्यवाद |

Leave a Comment