हेलो दोस्तों आज मैं आपको chandigarh famous tourist places चंडीगढ़ के आसपास घूमने के 6 दिलचस्प स्थान पर लेकर चलता हूं। एक लंबे सफर पर इस भीड़-भाड़ से काफी दूर जहां आपको एक असली खुशी का अनुभव होगा जहां सिर्फ आप होंगे और आपके सामने खूबसूरत वादियां होंगी देखा जाए तो आजकल अधिकतर लोग अपने काम में इतना व्यस्त रहते हैं जिसके कारण वे कहीं घूमने फिरने भी नहीं जा पाते क्योंकि उनके पास इतना समय ही नहीं बचता अपने काम से कि वह कहीं घूमने जाए।
सुबह से कब शाम हो जाती है और शाम से कब रात उन्हें पता ही नहीं चलता लेकिन आज मैं आपको चंडीगढ़ के आसपास कुछ ऐसी खूबसूरत जगहों के बारे में बताऊंगा जहां आपको एक सुकून का माहौल मिलेगा और आप वहां बार-बार जाना चाहेंगे।
1. Sukhna Lake :-

सुखना झील चंडीगढ़ का सबसे सुंदर और चर्चित पर्यटन स्थल है। इसका अनुमान आप इस बात से लगा सकते हैं कि फिल्मों की शूटिंग इस लोकेशन पर होती रहती है। इसके अलावा यहां घूमने के लिए लोग पंजाब के हर एक कोने से आते रहते हैं। यहां तक कि दूसरे शहरों से भी लोग इसकी खूबसूरती और अद्भुत नजरों का लुफ्त उठाने के लिए हर रोज चले आते हैं। सुखना झील 3 वर्ग किलोमीटर तक सिर्फ पानी से भरा हुआ है जिसमें आपको तरह-तरह के नाव की सवारी की सुविधा उपलब्ध है।

इसके अलावा बच्चों के लिए अलग से खेल का मैदान बना हुआ है। इसके अलावा बुजुर्गों के लिए और नौजवानों के लिए वॉकिंग ट्रैक बनी हुई है और साथ ही साथ एक्सरसाइज करने के लिए जगह जगह पर एक्सरसाइज मशीनें भी लगी हुई है।
प्रवेश शुल्क :- मुफ्त
समय :- सुबह के 5:00 बजे से लेकर रात के 9:00 बजे तक।
2. Rock Garden :-

आपने कभी खराब पड़ी हुई वस्तु का इस्तेमाल किया है या उसके इस्तेमाल के बारे में कभी सोचा है। आपको यह जानकर हैरानी होगी रॉक गार्डन में तमाम मौजूद जितने भी वस्तुएं आपको दिखाई देगी वह सभी खराब हो चुकी वस्तुओं के इस्तेमाल से बनाई गई है। जितने भी मूर्ति या कलाकृति आपको रॉक गार्डन के अंदर देखने को मिलेगी सभी के सभी घर में खराब हो जाने वाली वस्तुओं से ही बनाई गई है।

उदाहरण के तौर पर प्लास्टिक की बोतले, महिलाओं के टूटी हुई चूड़ी यहां तक कि बाथरूम में पड़ी हुई सीट का भी इस्तेमाल किया गया है। अगर आप कभी सुखना झील घूमने के लिए जा रहे हो तो एक बार रॉक गार्डन भी जरूर जाए रॉक गार्डन सुखना झील के बिल्कुल समीप है।
प्रवेश शुल्क : 40 रुपए
समय :- सुबह के 9:00 बजे से लेकर रात के 7:30 बजे तक।
3. Chhat Bir Zoo :-

छत बीर जू का पूरा नाम “Mohendra Chaudhry Zoological Park” है। यह चंडीगढ़ से थोड़ा हटके या कह सकते हैं थोड़ी सी दूरी पर “जीरकपुर” के क्षेत्र में आता है। यह पूरे पंजाब का सबसे बड़ा चिड़ियाघर है। छत बीर जू में तकरीबन 1,241 जानवरे अभी मौजूद है। इसमें से सबसे चर्चित वाइट टाइगर आपको छत बीर जू में देखने को मिल जाएगा। इसके अलावा लायन सफारी का भी लुत्फ आप उठा सकते हैं।

छत बीर जू के अंदर हाल ही में बनी डायनासोर पार्क काफी चर्चा का विषय रहा है और यह बहुत ही आकर्षक और मनोरंजन से भरा हुआ है। आपको तरह-तरह के डायनासोर छत बीड़ जू के अंदर देखने को मिल जाए।
प्रवेश शुल्क : 100 रुपए
समय :- सुबह के 9:00 बजे से लेकर शाम के 4:00 बजे तक।
Chandigarh famous tourist places || चंडीगढ़ के आसपास घूमने के 6 दिलचस्प स्थान
4. Fateh Burj :-

हिंदुस्तान की सबसे बड़ी मीनार की बात करें तो फतेह बुर्ज पहले स्थान पर आता है। इसकी ऊंचाई 328 फीट (100m) है वही बात करे कुतुबमीनार की तो वह महज 238 फीट (73m) ही है। फतेह बुर्ज को 2011 में गांव “छप्पर चिरी Sector 93 साहिबजादा अजीत सिंह नगर” में उस वक्त के तत्कालीन मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने बनवाया था। फतेह बुर्ज मुगलों पर सिखो के विजय की दास्तां बताता है किस प्रकार “बाबा बंदा सिंह बहादुर” और उनके साथियों ने 1711 में वजीर खान को हराकर अपना विजय का परचम लहराया था।

फतेह बुर्ज में आपको कदम कदम पर सभी वीर शहीद सिखों की मूर्तियां देखने को मिल जाएगी और साथ ही साथ उनके बारे में जानने का मौका।
प्रवेश शुल्क : मुफ्त
समय :- सुबह के 9:00 बजे से लेकर रात के 9:00 बजे तक।
5. Japanese Garden :-

जैपनीज गार्डन सेक्टर 31 चंडीगढ़ में स्थित है। इसे साल 7 नवंबर 2014 में शिवराज पाटिल ने बनवाया था। यह 13 एकड़ में फैली बहुत ही ज्यादा खूबसूरत और आकर्षक जगह है। यहां हर दिन करीब हजारों की तादाद में लोग देखने और यहां घूमने के लिए आते हैं अगर आप फोटो खींचने के शौकीन है तो इस जगह पर आप जरूर जाएं। यहां आपको दीवारों पर लगी खूबसूरत पेंटिंग और तरह-तरह के चित्रकला आपका मन मोह लेगी करीब 6 करोड़ की लागत में बनी बहुत ही ज्यादा खूबसूरत जगह है।

यह पूरे पंजाब में सिर्फ एक ही ऐसा जैपनीज गार्डेन है और हैरान करने वाली बात यह है कि आपको कोई भी प्रवेश शुल्क नहीं देना होगा।
प्रवेश शुल्क : मुफ्त
समय :- सुबह के 10:00 बजे से लेकर रात के 9:00 बजे तक।
6. Rose Garden :-

30 एकड़ में फैले करीब 1600 से ज्यादा फूलों की प्रजातियां आपको रोज गार्डन में देखने को मिल जाएगा। यह गार्डन “जन मार्ग, 16बी, सेक्टर 16, चंडीगढ़” में स्थित है अगर आप शाम के वक्त टहलने के शौकीन है तो आप इस जगह पर जरूर जाएं। यहां आपको एक बहुत ही खूबसूरत नजारा और रंग बिरंगी फूलों की खुशबू से आपका शाम बहुत ही आनंदमय गुजरेगा। यह पूरे एशिया का सबसे बड़ा और खूबसूरत फूलों का बाग है। इसे 1967 में बनाया गया था इसे बनाने में “मोहिंदर सिंह रंधावा” ने अहम भूमिका निभाई थी।
रोज गार्डन में सिर्फ गुलाबों के फूल नहीं है। इसके अलावा यहां मेडिकल में उपयोग होने वाले जड़ी बूटियों के पेड़ भी मौजूद हैं। अगर आप चंडीगढ़ में रहते हैं या चंडीगढ़ घूमने के लिए आए हैं तो एक बार यह जगह जरूर घूमे। हर साल यहां पर “Rose fest” बड़े धूमधाम से मनाया जाता है।
प्रवेश शुल्क : मुफ्त
समय :- सुबह के 6.00 बजे से लेकर रात के 10:00 बजे तक।
अगर आपको Chandigarh famous tourist places || चंडीगढ़ के आसपास घूमने के 6 दिलचस्प स्थान लेख पसंद आया है, तो कृपया हमें Twitter, Facebook और Instagram पर फॉलो करे | अध्ययन करने के लिए धन्यवाद |
